फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दो माओवादी गिरफ्तार 

Sun, 12 Jul 2020 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान सोमा सरदार (37) और उमेश मुंडा (21) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गांव में दहशत का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से 23 मई को राइजमा गांव में मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी की हत्या के मामले के संबंध में सोमा और उमेश को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जिले के खरसावां, कुचाई और चौका गांवों और रांची के तमार में लोगों में दहशत पैदा करने के लिए 17 जून को पोस्टर लगाए थे।
विज्ञापन


अर्शी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी जिले के खरसावां, तिरुलडीह और कुचाई पुलिस थानांतर्गत क्षेत्रों में पांच नक्सली घटनाओं में भी शामिल थे।
विज्ञापन


आरोपियों पर कानून की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें