फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की मनी रजत जयंती: सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर विशेष दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं ने लिया हिस्सा

Tue, 11 Nov 2025 02:46 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड अब 25 बरस का हो गया है। रजत जयंती के खास मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान से 'रन फॉर झारखंड' का आयोजन किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
 
विज्ञापन
'रन फॉर झारखंड' का आयोजन, सीएम सोरेन ने प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से 'रन फॉर झारखंड' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की यह शुरुआत उत्साह और जोश से भरी रही।
विज्ञापन


दौड़ में सैकड़ों युवाओं, छात्रों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। प्रतिभागियों के बीच राज्य के प्रति गर्व और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था की थी ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा।

'झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान'
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के बलिदान से ही यह राज्य अस्तित्व में आया है। उन्होंने आगे कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो युवाओं को राज्य के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड की रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें