फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांचीः हिंसा रोकने को डीजीपी के साथ सड़क पर उतरे सीएम

Sun, 27 Sep 2015 12:03 PM IST
एजेंसी/रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
दो समुदायों के बीच हिंसा के बाद झारखंड के रांची शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सीएम रघुवर दास ने शनिवार को शहर के हिनू चौक का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। रांची के पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात मानिक टोला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी।

घटना के बाद निषेधाज्ञा लागू कर लोगों के एक जगह जुटने पर रोक लगा दी गई है। एहतियातन करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें