फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चार माह से लापता परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की बेरहमी से हत्या का खुलासा

Thu, 26 Nov 2020 03:25 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पश्चिमी सिंहभूम
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के टोन्टा थाना क्षेत्र के बाईहातु से पिछले चार माह से लापता तीन बच्चों समेत एक परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि परिवार के मुखिया की चाची तुरी लागुरी ने परिवार की अचल संपत्ति को हड़पने की नीयत से पांचों लोगों की कथित रूप से हत्या करवाई। पांचों शवों को गांव से पांच से छह किलोमीटर दूर घने जंगल में ले जाकर जला दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मृतकों के रिश्तेदारों समेत गांव के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। सिंह ने बताया कि मृतक कैरा लागुरी (30) की चाची ने कथित रूप से उसकी संपत्ति हासिल करने की नीयत से अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि कैरा लागुरी, उसकी 25 वर्षीय पत्नी मेंजो लागुरी और उनके तीन बच्चे इस वर्ष 18 जुलाई से लापता थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें