फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 23 Apr 2013 06:10 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के चतरा जिले में एक 19 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार पहले उसका अपहरण किया गया फिर तीन युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अरुण बिरथेरी ने रविवार को बताया कि पीड़िता पिछले शुक्रवार को चतरा नगर में रामनवमी जुलूस देखने गई थी।

इसी दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और बाद में कथित रूप से उससे सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गए बयान के आधार पर अपहरण और सामूहिक बलात्कार के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बिरथेरी ने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।

मामले के बाद दुष्कर्म के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चतरा नगर की मुख्य सड़क बाधित कर दी। उन्होंने दोषियों की फौरन गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें