फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 10 महीने तक हुआ बलात्कार

Mon, 16 Sep 2013 05:18 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में बुंडू के कटहरटोली में एक आदीवासी महिला के साथ नौकरी के नाम पर दस महीने तक बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


महिला को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में 50 हजार रुपए में बेच दिया गया था जहां उसका महीनों शोषण होता रहा।

10 महीने के बाद महिला किसी तरह वह वहां से भाग निकलने में सफल रही और बुंडू पहुंची।

महिला गर्भवती थी। उसने 13 सितंबर को बुंडू अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के साथ हुए इस अत्याचार से पूरा इलाका सकते में है।

महिला ने बुंडू थाने में इस मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच चल रही है पुलिस ने छानबीन के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


पहले से तीन बच्चे हैं
जानकारी के अनुसार महिला के तीन बच्चे भी हैं। पति का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो चुका है। वह रांची में मजदूरी का काम करती थी। उसी समय उसका परिचय लाल खान और उसकी पत्नी से हुआ।
विज्ञापन


दोनों ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया और 50 हजार रुपए में बेच दिया। उसने बताया कि बुलंदशहर में 10 माह तक उसके साथ बलात्कार होता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें