फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का फरमान रेप के बदले रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के गोमिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत ने रेप के एक मामले में सजा सुनाते हुए आरोपी की बहन से रेप करने का फरमान सुना डाला।
विज्ञापन


स्वांग कोलियरी स्थित गुलगुलिया धौड़ा में सोमवार की रात एक 13 साल की बहन ने अपने भाई के अपराध की कीमत अपने बलात्कार से चुकाई। पंचायत के फैसले के बाद आरोपित ने नाबालिग से बलात्कार कर दिया।

खून से लथपथ हालत में नाबालिग को रात में उठा कर उसके पिता गोमिया थाना पहुंचे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बिसरू (बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है।

पीड़िता के भाई को भी पुलिस ने बिसरू की पत्नी के साथ जबरदस्ती करने के आरोप में पकड़ कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बयान लेने के बाद पीड़िता को गोमिया राजकीय अस्पताल में इलाज के बाद मेडिकल जांच के लिए तेनुघाट भेज दिया।

क्या था मामला?

गुलगुलिया धौड़ा के एक युवक ने रविवार की रात बिसरू के घर में घुस कर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसी घटना को लेकर सोमवार को दिन में गुलगुलिया समाज की बैठक हुई।

इसमें आरोपित की बहन के साथ रेप कर बदला चुकाने का फैसला दिया गया। इसके बाद बिसरू ने सोमवार की रात आरोपित के घर घुस कर उसकी 13 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जघन्य मामला

पुलिस ने खून से लथपथ पीड़िता के कपड़ों को जब्त कर लिया है। पुलिस की जांच के दौरान उक्त मामले को लेकर पंचायती होने की बात सामने आयी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला जघन्य है, नाबालिग के साथ रेप हुआ है।

आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में अन्य दोषी पाये गये तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें