झारखंड के रांची में कांटाटोली बस स्टैंड के पास 19 मार्च की रात सात साल की बच्ची और हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिफ्तार कर लिया है।
आरोपी अपराध के बाद कोलकाता फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक उन्हें यह जानकारी मिली थी कि आरोपी कोलकाता के बाबूघाट के निकट छुपा हुआ था।
आरोपी रांची से कोलकाता जाने वाली बस में कंडक्टर का काम करता था। पुलिस को मुखबिरों से आरोपी के कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली थी।
क्या थी घटना
कांटाटोली बस स्टैंड के समीप भुइयांटोली में 19 मार्च की रात सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गयी। शव कांटाटोली कब्रिस्तान में फेंक दिया गया।
कब्रिस्तान से मिला शव
जानकारी के अनुसार, बच्ची बुधवार शाम लगभग सात बजे घर से निकल कर पड़ोस में रहनेवाली अपनी मामी के यहां गयी थी। वहां से शौच के लिए बाहर निकली।
इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम बच्ची के माता-पिता किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। इसी बीच बच्ची घर से निकल गयी। परिजन निश्चिंत थे कि बच्ची मामी के यहां गयी होगी।
बाद में पता चला कि वह वहां से भी निकल गयी है। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह कब्रिस्तान कर्मी डेविड सीएनआइ कब्रिस्तान गया था
वह मिट्टी खोद रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक बच्ची के शव पर पड़ा। डेविड ने मुहल्ले के लोगों को शव होने की सूचना दी। बच्ची के परिजन वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की। दरिदों ने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार पुलिस पहुंची। हत्यारों की खोज में जुट गयी।