फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी के साथ भोजपुरी बोलती है रोबोट रश्मि, पहचान लिया तो घंटों करेगी बातें

Sat, 04 Aug 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ह्यूमनॉयड रोबोट सोफिया
हॉन्ग कॉन्ग की रोबोट सोफिया की तरह ही भारत में भी असली इंसानों जैसी दिखने वाली रोबोट बनाई जा रही है। इसे बनाने में जुटे झारखंड की राजधानी रांची के निवासी 38 साल के रंजीत श्रीवास्तव ने इसे नाम दिया है रश्मि। रंजीत कहते हैं कि रश्मि के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह दुनिया की पहली हिंदी बोलने वाली रोबोट है। वह मराठी, भोजपुरी और अंग्रेजी भी बोल सकती है। इतना ही नहीं रश्मि लोगों की भावनाओं को भी समझ सकती है। साथ ही वहा लोगों के चेहरों को भी पहचान जाएगी। 

सोफिया की तरह ही रश्मि एक ह्यूमनॉयड रोबोट है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, लिंग्युस्टिक इंटरप्रिटेशन, विजुअल डाटा और फेशियल रिकगनिशन सिस्टम का इस्तेमाल करती है। रश्मि लगभग 80 फीसदी बनकर तैयार हो चुकी है। रंजीत के मुताबिक रश्मि को बनाने का काम 80 फीसदी पूरा चुका है। अब सिर्फ इसके हाथ और पैर बनाना बाकी बचा है। 

सोफिया को 2015 में हॉन्ग कॉन्ग की हैनसन रोबोटिक्स लिमिटेड नाम की कंपनी ने बनाया था। सोफिया को 2017 में सऊदी अरब की नागरिकता भी मिल चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 4
ह्यूमनॉयड रोबोट रश्मि
50 हजार में बन गई रश्मि

मैनेजमेंट ग्रेजुएट रंजीत श्रीवास्तव के मुताबिक उन्हें रश्मि को बनाने में दो साल का समय लग गया। इस कार्य में अब तक करीब 50 हजार रुपए का खर्च हो चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले एक महीने में यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। 

यह ह्यूमनॉयड रोबोट लिप सिंकिंग कर सकती है और बात करते वक्त चेहरे, आंखों, लिप्स और आईब्रो को हिला भी सकती है। साथ ही गर्दन घुमाकर इशारे भी कर सकती है।

रंजीन ने बताया कि रश्मि के सिस्टम में हियरिंग डिवाइस और आंखों में कैमरा लगा है। साथ ही यह लिप मूवमेंट भी ऑब्जर्व करती है, जिससे वह एक-दो मुलाकातों के बाद किसी को भी आसानी से पहचान लेती है। वे कहते हैं कि अगर रश्मि किसी को पहचान ले तो वह उसके साथ घंटों तक बात कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
ह्यूमनॉयड रोबोट सोफिया
कौन है सोफिया

सोफिया को बनाने वाले डेविड हैनसन ने बताया था कि सोफिया ह्यूमनॉएड रोबोटिक्स हार्डवेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर, आर्टिफिशियल स्किन मैटेरियल और आवाज पहचानने वाले सॉफ्टवेयर का मिश्रण है। सोफिया चेहरे की 48 मसल्स को मूव कर सकती है। सोफिया न सिर्फ चेहरे पर आने वाली भावनाएं अच्छी तरह पहचान सकती है, बल्कि यह किसी के भी साथ बातचीत कर सकती है। इस साल की शुरुआत में सोफिया भारत भी आई थी। आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए सऊदी अरब ने सोफिया को नागरिकता दी है। 
विज्ञापन

4 of 4
ह्यूमनॉयड रोबोट रश्मि
भारत की रश्मि भी कम नहीं

रंजीत कहते हैं, "ह्यूमनॉयड रोबोट हमारे भविष्य की जरूरत हैं। यह आने वाले वक्त में रिसेपशनिस्ट, हेल्पर, अकेले इंसान का दोस्त बनने के काम आएगी। वे बताते हैं कि रश्मि से कोई भी सवाल पूछा जाए तो वह उसका जवाब सेंस ऑफ ह्युमर के साथ देगी। मसलन अगर रश्मि से कहा जाए, ‘तुम बुरी दिखती हो’ तो जवाब में वह कहेगी ‘भाड़ में जाओ’। वहीं अगर उसकी तारीफ में कहा जाए, ‘तुम खुबसूरत हो’ तो जवाब में वह ‘शुक्रिया’ कहेगी। रश्मि से जब उसके पसंदीदा हीरो के बारे पूछा गया, तो उसने जवाब दिया शाहरुख खान। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें