फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चक्रवाती तूफान के बाद बदला प्रदेश का मौसम, बारिश के बाद ठंड की दस्तक; गिरा पारा, छाया कुहासा

Fri, 30 Oct 2026 02:29 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। तीन दिनों की रुक-रुककर बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। रांची समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह कुहासा छाया रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को रांची में सुबह-सुबह कुहासा का दृश्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में कुहासे की चादर छाई रही।
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान में बादल और वातावरण में नमी के कारण मौसम ठंडा बना रहा। वहीं, ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।मौसम के आंकड़ों के अनुसार, 28 अक्टूबर को रांची के अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया था।

इसके अगले दिन 29 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस तरह लगातार दो दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विपक्ष का जन महाभियोग टला: इंडिया गठबंधन के अभियान में बारिश बनी बाधा, जानें क्या है कार्यक्रम की नई तारीख
विज्ञापन


इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के लगभग सभी जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और कुहासे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों को ठंडी हवाओं और कुहासे का सामना करना पड़ रहा है। अब राज्य में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म का कपड़ों का यूज करने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें