फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड नगर निकाय चुनाव: बिरसा कॉलेज खूंटी में मतदाता जागरूकता रैली, युवाओं को गुलाब के फूल क्यों दिए?

Wed, 28 Jan 2026 03:23 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/खूंटी

सार

Khunti News: खूंटी के बिरसा कॉलेज में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्राचार्य और शिक्षकों ने युवाओं को मतदान का महत्व समझाया और छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्थित बिरसा कॉलेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। रैली का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य चंद्रकिशोर भगत ने किया।

विज्ञापन

 
गुलाब का फूल देकर दी मतदान की सीख
रैली की शुरुआत प्राचार्य चंद्रकिशोर भगत ने छात्र-छात्राओं को गुलाब का फूल देकर की। उन्होंने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं समाज का जागरूक वर्ग हैं, जो परिवार, गांव और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें- RIMS में मारपीट और हंगामे का आरोप: विरोध में नर्सों ने किया कामकाज का बहिष्कार, अस्पताल की सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन

 
लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर जोर
इस अवसर पर शिक्षक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका सबसे अहम होती है। एक-एक वोट से ही सरकार और जनप्रतिनिधियों का चयन होता है, इसलिए समाज में मतदान को लेकर जागरूकता फैलाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना किसी भय और प्रलोभन के मतदान करने की अपील की।
 
छात्र-छात्राओं ने ली मतदान की शपथ
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सोमारी कुमारी, फुलमनी टोप्पो, अनीता कच्छप, मनोज कुमार सहित कई विद्यार्थियों ने कहा कि मतदान उनका संवैधानिक अधिकार है और वे समाज में मतदाता जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें