फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मंदिर पर अपना-अपना दावा, फिर आमने-सामने आए दो गांवों के ग्रामीण; बुढ़वा महादेव परिसर में जमकर पथराव

Sun, 08 Nov 2026 06:34 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर पर अधिकार को लेकर कांडतरी और गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित कर ली।

 

विज्ञापन
पथराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची। हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर पर अधिकार को लेकर दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। कांडतरी और गुरुचट्टी गांव के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से सैकड़ों ग्रामीण जुट गए और जमकर पथराव हुआ। इस घटना में कुछ लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, बुढ़वा महादेव मंदिर पर अपना-अपना अधिकार जताने को लेकर कांडतरी और गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाने की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। इसके बाद हालात पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल इलाके में शांति है, हालांकि दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है।

बड़कागांव के एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों गांवों के लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें