फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: लातेहार में NTPC कार्यों को लेकर ग्रामीणों का विरोध, एटे गांव में मशीनें पहुंचते ही बढ़ा तनाव

Fri, 30 Jan 2026 07:29 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार

सार

Latehar News: लातेहार के एटे गांव में एनटीपीसी के कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामसभा की अनुमति के बिना काम का विरोध किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कंपनी की गाड़ी लौटाई गई। भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीण पहले से नाराज हैं।
विज्ञापन
NTPC कार्यों को लेकर विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत एटे गांव में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एनटीपीसी कंपनी के कर्मी जेसीबी मशीन और कंटेनर सहित अन्य सामग्री लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह गतिविधियां ग्रामसभा की अनुमति के बिना की जा रही थीं, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन

 
ग्रामसभा की सहमति को बताया अनिवार्य
ग्रामीणों का कहना है कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के गांव में मशीनें और कंटेनर लाकर रखना नियमों और कानून का उल्लंघन है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक ग्रामसभा से लिखित स्वीकृति नहीं ली जाती, तब तक गांव में किसी भी प्रकार का कार्य या सामग्री उतारने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी जबरन काम शुरू करने का प्रयास कर रही है।
 
पुलिस पहुंची, स्थिति को किया नियंत्रित
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया। समझाइश के बाद कंपनी की गाड़ी को वापस लौटना पड़ा, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश कुछ हद तक कम हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें- Gandhi Death Anniversary: राज्यपाल और CM ने दी महात्मा को श्रद्धांजलि, भजन-रामधुन से गांधीमय हुआ बापू वाटिका
 
भूमि अधिग्रहण को लेकर पहले से नाराजगी
बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा बनहरदी कोल ब्लॉक के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी जिला और प्रखंड प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है, जिससे असंतोष बढ़ता गया है।
विज्ञापन

 
ग्राम प्रधान का स्पष्ट रुख
ग्राम प्रधान रॉबिन उरांव ने कहा कि ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना गांव में किसी भी तरह का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चंदवा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मांग की है कि ग्रामसभा के निर्णय का सम्मान करते हुए एनटीपीसी को बिना अनुमति कार्य करने से रोका जाए। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें