फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एसआईआर में छूट न जाए किसी का नाम, कांग्रेस ने सुनवाई की अवधि बढ़ाने के लिए उठाई आवाज

Wed, 04 Nov 2026 09:13 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग उठी है। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक और तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक करते प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और अन्य नेता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक और प्रशासनिक कठिनाइयों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुनवाई की अवधि कम से कम 30 दिनों तक बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने 31 अक्टूबर 2026 तक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि राज्य में कुल 59,56,574 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 40,25,102 मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 19,31,472 मामलों में सुनवाई लंबित है। वहीं, 5,06,625 नोटिस अब तक मतदाताओं तक नहीं पहुंचाए जा सके हैं।

प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि कई प्रखंडों में स्थायी निवासी प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर और वंशावली बनवाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। इसके कारण पात्र मतदाता समय पर जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कर पा रहे हैं।

ज्ञापन में बीएलओ पर बढ़ते कार्यभार और बीएलओ ऐप की तकनीकी खामियों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस के अनुसार, कई मामलों में सुनवाई पूरी होने के बावजूद ऑनलाइन स्थिति लंबित दिख रही है और मतदाताओं को दोबारा नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी ने इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिवाली, भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों के कारण आम लोगों की उपलब्धता प्रभावित होती है। ऐसे में निर्धारित समयसीमा में सभी मतदाताओं की सुनवाई पूरी करना मुश्किल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल

कांग्रेस ने मांग की कि सत्यापन के बाद स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र स्वीकार किए जाएं, लंबित दस्तावेज शीघ्र जारी हों और सुनवाई में शामिल होने वाले मतदाताओं को एसएमएस के जरिए पुष्टि भेजी जाए। पार्टी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सुनवाई की अवधि 30 दिनों तक बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक दस्तावेजी या प्रशासनिक परेशानी के कारण मताधिकार से वंचित न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें