फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: तेजस्वी यादव के दौरे से गरमाई झारखंड की सियासत, पांच अप्रैल को राजद का रांची में शक्ति प्रदर्शन

Fri, 03 Apr 2026 06:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: रांची में 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटी है। तेजस्वी यादव के इस दौरे को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 अप्रैल को रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे।

कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

विज्ञापन

तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव रांची पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जय प्रकाश यादव ने बताया कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार मजबूती से काम कर रही है, जिसमें राजद की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह तेजस्वी यादव का पहला झारखंड दौरा है।

ये भी पढ़ें:  चाय बागानों में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन, मजदूरों के बीच बिताया समय
विज्ञापन
विज्ञापन


'सदस्यता अभियान को  मिलेगी गति
इस दौरान तेजस्वी यादव संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रेस वार्ता में भाजपा पर निशाना साधते हुए जय प्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति करती है और विभिन्न राज्यों में उसकी स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां अपराध बढ़े हैं और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी कर एनडीए ने सत्ता हासिल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें