फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand : रफ्तार बनी काल! तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार

Wed, 08 Jul 2026 11:48 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में छोटा गमारियाह के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे के बाद लोगों ने कुछ देर सड़क जाम किया। पुलिस ने डंपर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। छोटा गमारियाह के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि 22 वर्षीय मोहम्मद निशार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान को तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क जाम
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Jharkhand : जगन्नाथपुर रथ यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 16 जुलाई से शुरू होगा महोत्सव
विज्ञापन


डंपर चालक फरार, वाहन जब्त
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें