फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिबू सोरेन 82वां जन्मदिवस: सीएम हेमंत सोरेन का युवाओं से संवाद, शिक्षा और नवाचार को बताया विकास की कुंजी

Sun, 11 Jan 2026 10:25 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: शिबू सोरेन के 82वें जन्मदिवस पर रांची में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने युवाओं को शिक्षा और नवाचार का संदेश दिया। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 55 छात्रों को 12 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
चयनित युवा को गुरुजी क्रेडिट कार्ड देते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” के सफल क्रियान्वयन को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आप एक कदम आगे बढ़ें, सरकार आपको दस कदम आगे ले जाएगी। यह हमारा वादा है, क्योंकि हम गुरुजी के सिपाही हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीर शहीदों की धरती रही है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे महापुरुषों ने जल-जंगल-जमीन और अलग राज्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने युवाओं से राज्य को संवारने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया और कहा कि सरकार अकेले झारखंड को अग्रणी राज्य नहीं बना सकती, इसमें नौजवानों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं- खनिज, पर्यटन, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में राज्य काफी आगे जा सकता है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रही है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बना है, जहां 4 प्रतिशत ब्याज पर 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में 55 लाभार्थियों को लगभग 12 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


पढ़ें- Jharkhand News: दिशोम गुरु की 82वीं जयंती पर भावुक हुए CM सोरेन, शुरू की ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने विदेश में उच्च शिक्षा हेतु शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति, सभी जिलों में पुस्तकालय और उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की है। साथ ही “ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम” और सीएम फेलोशिप के तहत रिसर्च स्कॉलर्स को छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से योजनाओं का लाभ लेने और दूसरों को जोड़ने का आग्रह किया। लाभार्थियों ने कहा कि इन योजनाओं से उनके सपनों को पंख मिले हैं और आर्थिक बोझ से मुक्ति मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें