फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आया हाथी, मौके पर हुई मौत; विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Tue, 17 Nov 2026 12:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र स्थित गुंडा गांव के डीटांड टोला में सोमवार रात 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से करीब 40 साल के जंगली हाथी की मौत हो गई। हाथी भोजन की तलाश में धान के खेत में जा रहा था, तभी नीचे लटक रहे तार से उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना चांडिल वन क्षेत्र के गुंडा गांव के डीटांड टोला की है, जहां सोमवार रात भोजन की तलाश में पहुंचे करीब 40 साल के हाथी की करंट लगने से जान चली गई। बताया जा रहा है कि हाथी धान खाने के लिए खेत में जा रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पार करते समय वह नीचे लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज था कि हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

खेत में धान खाने जा रहा था हाथी, नीचे लटकते तार से लगा करंट

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात एक जंगली हाथी भोजन की तलाश में गुंडा गांव पहुंचा था। वह धान खाने के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पार करते समय नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से हाथी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृत हाथी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

हाथी की मौत की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को समय रहते नीचे लटक रहे तारों की मरम्मत करानी चाहिए और उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर रखना चाहिए। यदि बिजली के तारों को ठीक से व्यवस्थित किया जाता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

दलमा सेंचुरी से हाथियों के पलायन पर भी उठाए सवाल

ग्रामीणों ने दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से हाथियों के झुंड के लगातार पलायन पर भी चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि भोजन और पानी की तलाश में हाथियों के झुंड सेंचुरी छोड़कर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में क्यों डेरा डाल रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। इसके बावजूद हाथियों का लगातार सेंचुरी से बाहर निकलना और बिजली के तारों की चपेट में आकर उनकी मौत होना गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास में भोजन-पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें