फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पाकिस्तानी करंसी मिलने के बाद बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; सवाल कैसे आई?

Mon, 30 Mar 2026 06:15 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर की दानपेटी में पाकिस्तानी करंसी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हर श्रद्धालु की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी,सीसीटीवी कैमरा लगाते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में दानपेटी से पाकिस्तानी करंसी मिलने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन ने मामले की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी, जिसके बाद पूरे मंदिर परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब हर आने-जाने वाले श्रद्धालु की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मंदिर के सभी प्रमुख द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

आईआरबी के जवानों की भी तैनाती की गई
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जिला पुलिस के साथ आईआरबी के जवानों की भी तैनाती की गई है। मंदिर के तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि घटना के बाद से सतर्कता बढ़ा दी गई है और हर श्रद्धालु पर विशेष नजर रखी जा रही है। अब यहां केवल आस्था ही नहीं, बल्कि सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी हो गई है।
विज्ञापन


चौकसी और निगरानी का दायरा बढ़ा दिया गया
मंदिर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लेकर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देखते लगे 'गो बैक' के नारे, पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन


वहीं, श्रद्धालुओं ने भी बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था का समर्थन करते हुए कहा कि इससे मंदिर की पवित्रता और व्यवस्था दोनों सुरक्षित रहेंगी। फिलहाल, पूरे बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर में चौकसी और निगरानी का दायरा बढ़ा दिया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें