फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अब सरकारी अस्पताल में हाईटेक इलाज, रांची सदर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी और AI से जांच की तैयारी

Sat, 11 Jul 2026 07:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची सदर अस्पताल जल्द ही रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बीपी-शुगर जांच जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार के अनुसार, मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रांची का सदर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची का सदर अस्पताल अब आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अस्पताल में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित मशीन के जरिए मरीजों के बीपी और शुगर की जांच भी की जाएगी। इन नई तकनीकों के शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर, तेज और आधुनिक इलाज मिल सकेगा।

जल्द मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल लगातार आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है और यहां मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी विभागों में पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध

उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड समेत कई आधुनिक जांच सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से अब सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों से आने वाले गंभीर मरीज भी रिम्स जाने के बजाय सदर अस्पताल में इलाज कराना पसंद कर रहे हैं।

100 से बढ़कर 200 से ज्यादा हुई बेड क्षमता

डॉ. विमलेश कुमार ने बताया कि पहले अस्पताल में 100 बेड थे, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब इसकी क्षमता बढ़ाकर 200 से अधिक कर दी गई है। अस्पताल में लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

रोबोटिक सर्जरी से होंगे सटीक और सुरक्षित ऑपरेशन

उन्होंने कहा कि जल्द शुरू होने वाली रोबोटिक सर्जरी के जरिए जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता और कम समय में किए जा सकेंगे। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भी बड़े निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक सर्जरी की सुविधा सरकारी अस्पताल में ही मिल सकेगी।

AI मशीन से होगी बीपी और शुगर की तेज जांच

अस्पताल में जल्द ही एआई आधारित मशीन भी लगाई जाएगी, जिससे मरीजों के बीपी और शुगर की जांच तेज, आसान और अधिक सटीक तरीके से हो सकेगी। इससे मरीजों को कम समय में जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी और इलाज भी जल्द शुरू किया जा सकेगा।

छह महीने में दिखेंगे बड़े बदलाव

डॉ. विमलेश कुमार ने विश्वास जताया कि आने वाले छह महीनों में सदर अस्पताल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों और लगातार बेहतर होती स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर रांची सदर अस्पताल को देश के अग्रणी सरकारी अस्पतालों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें