फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी,पुलिस और बम निरोधी दस्ता एक्टिव

Tue, 10 Mar 2026 01:45 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस और बम निरोधी दस्ता सक्रिय होकर कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में बम निरोधी दस्ता और पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधी दस्ता तुरंत सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बम निरोधी दस्ता और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम और बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे कोर्ट परिसर की जांच की। सुरक्षा के लिहाज से परिसर के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गई। हालांकि अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी
 गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में भी रांची सिविल कोर्ट, डीसी कार्यालय, पासपोर्ट ऑफिस सहित झारखंड के कई न्यायालयों को इसी तरह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस का मानना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों का पता लगाने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी
विज्ञापन


सुरक्षा जांच और सख्त
घटना के बाद कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच को और सख्त कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल जांच के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मौके पर कोतवाली डीएसपी समेत बम निरोधक दस्ता और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच भी कर रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें