फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: एमएस धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी, CM सोरेन से मुलाकात के क्या हैं मायने

Fri, 30 Jan 2026 02:52 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के गौरव और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को राज्य में पर्यटन और खेल विकास को नई दिशा देने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी के साथ सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को झारखंड में पर्यटन और खेल विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, खेलों के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। झारखंड सरकार पिछले कुछ समय से धोनी के अनुभव और उनकी वैश्विक पहचान का उपयोग राज्य के खेल और पर्यटन विकास में करने की योजना पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि धोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के जुड़ने से राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी।

प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अचानक मिलने पहुंचे, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा “माही से अचानक मिलन हुआ।” तस्वीर में मुख्यमंत्री, विधायक कल्पना सोरेन और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: दिल्ली में बैठक के बाद लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री, नाराज पांचों विधायक नहीं दिखे साथ

विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भी धोनी का सीएम ने किया था जिक्र

विज्ञापन

हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की आधिकारिक वजह फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि नए वर्ष के अवसर पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह मुलाकात झारखंड में खेल और पर्यटन को नई दिशा देने की संभावनाओं से भी जुड़ी मानी जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख किया था। उन्होंने धोनी को झारखंड की “स्पोर्टिंग लीगेसी” का प्रतीक बताते हुए कहा था कि उनके सहयोग से राज्य में विश्वस्तरीय खेल अकादमियों के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें