फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: बेटे के लिए मां ने ही बेटी की बलि दे दी! हजारीबाग नरबलि कांड की पूरी कहानी पुलिस ने बताई

Thu, 02 Apr 2026 09:20 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हजारीबाग

सार

हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हत्या में बच्ची की अपनी मां भी शामिल थी। आरोपी मां ने अपने बेटे की सेहत के लिए तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के प्रभाव में आकर अपनी बेटी की बलि दी।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कोई आम मामला नहीं, बल्कि अंधविश्वास और नरबलि से जुड़ा भयावह सच है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या में बच्ची की अपनी मां ही शामिल पाई गई।
विज्ञापन


मां ने किया अपनी बेटी का बलिदान
पुलिस के अनुसार, आरोपी मां ने अपने बेटे के स्वास्थ्य लाभ की कामना में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के जाल में फंसकर अपनी बेटी की बलि दे दी। जिस मां की गोद में बच्ची सुरक्षित होनी चाहिए थी, उसी ने उसे मौत के हवाले कर दिया। यह घटना न केवल क्रूरता की चरम सीमा दिखाती है, बल्कि समाज में बढ़ते अंधविश्वास की खतरनाक स्थिति को भी उजागर करती है।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत संगति और अंधविश्वास का असर
जांच में यह भी सामने आया कि महिला का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और उसी के प्रभाव में आकर इस साजिश को अंजाम दिया गया। अंधविश्वास और गलत संगति ने मिलकर एक मासूम की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें