फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बसंत पंचमी पर आदित्य साहू ने संभाला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद, संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

Fri, 23 Jan 2026 03:53 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: बसंत पंचमी पर आदित्य साहू ने विधिवत पूजन के साथ झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और आने वाले चुनावों में पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
आदित्य साहू ने संभाला झारखंड भाजपा अध्यक्ष पद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में बसंत पंचमी के अवसर पर झारखंड भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधिवत रूप से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया और संगठन की मजबूती तथा राज्य के कल्याण की कामना की।

 

प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आदित्य साहू का भव्य स्वागत किया गया। कार्यालय परिसर भाजपा के झंडों और नारों से गूंज उठा। उन्हें बधाई देने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

संगठन को धारदार बनाने का संकल्प

पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में भाजपा संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त व धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत है और सभी को साथ लेकर राज्य की जनविरोधी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

 

पढ़ें- Jharkhand: खरमास खत्म, कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज; दिल्ली में डटे विधायक

 

 

अनुशासन, सम्मान और संवाद पर जोर

आदित्य साहू ने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता से सीधा संवाद उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, अरुण कुमार झा, प्रशुराम, संजय कुमार जायसवाल, शिवपूजन पाठक, वरुण साहू, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें