फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, कई लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

Sat, 07 Nov 2026 01:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में उनके पिता इंदु भगत ने पिठोरिया थाने में अजय तिर्की, ज्योत्सना करकेटा समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी को सोशल मीडिया पर कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने और जमीन कारोबार से जुड़े कुछ लोगों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
आदिवासी नेत्री निशा भगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में उनके पिता इंदु भगत ने शनिवार को पिठोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अजय तिर्की, ज्योत्सना करकेटा समेत कई लोगों को आरोपी बनाते हुए बेटी की मौत के पीछे साजिश की आशंका जताई है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप

थाने में दिए गए आवेदन में इंदु भगत ने आरोप लगाया है कि निशा भगत को लंबे समय से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से निशा के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। उनके चरित्र को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे थे। पिता का कहना है कि लगातार हो रही इस तरह की प्रताड़ना से निशा मानसिक रूप से काफी प्रभावित थीं।

इंदु भगत ने जमीन के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों पर भी उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच करने की मांग की है।

फेसबुक लाइव में बयां की थी अपनी पीड़ा

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को निशा भगत ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक लाइव किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी परेशानी और आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर कई बातें कही थीं। उनकी मौत के बाद से ही झारखंड में इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। अब पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें