फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: SP ऑफिस के सामने चली गोली, ठेकेदार के बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट; मौके पर मचा हड़कंप

Tue, 21 Jul 2026 09:22 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: झारखंड के चतरा में एसपी कार्यालय और आवास के सामने एक निजी बॉडीगार्ड ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों बिहार के बेलागंज विधायक मनोरमा यादव के पुत्र व ठेकेदार रॉकी यादव के निजी सुरक्षा कर्मी थे। पुलिस ने आरोपी को मौके से हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
चतरा एसपी आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतरा जिला मुख्यालय में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आवास के ठीक सामने एक निजी बॉडीगार्ड ने अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले थे दोनों बॉडीगार्ड
मृतक की पहचान बिहार के बक्सर निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी बलवीर सिंह भी बिहार का रहने वाला बताया गया है। दोनों बिहार के बेलागंज विधायक मनोरमा यादव के पुत्र एवं ठेकेदार रॉकी यादव उर्फ विनीत यादव के निजी सुरक्षा कर्मी थे।

एसपी से मिलने गए थे ठेकेदार, बाहर हुआ खूनी विवाद
जानकारी के अनुसार, चतरा बाईपास निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार रॉकी यादव किसी काम से एसपी से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इस दौरान दोनों बॉडीगार्ड वाहन के बाहर इंतजार कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और आरोपी बलवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी/सर्विस हथियार से अतुल कुमार के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अतुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही पुलिस ने दबोचा आरोपी
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास तैनात पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आपसी विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों बॉडीगार्ड के बीच आपसी विवाद बताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 26 जुलाई से होगा डूरंड कप का आगाज, फ्री में देख सकेंगे मैच; स्टेडियम के अंदर इन चीजों पर रहेगा बैन
विज्ञापन


एसपी कार्यालय के सामने वारदात से सुरक्षा पर सवाल
एसपी कार्यालय एवं आवास जैसे अतिसुरक्षित क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें