फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची में कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पांच कोचिंग सील; 18 और पर लटकी तलवार

Wed, 02 Sep 2026 10:25 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची

सार

रांची नगर निगम ने कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाते हुए हरिओम टावर में संचालित पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। जांच में फायर एनओसी, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास और भवन मानकों समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
कोचिंग संस्थान बंद कराते निगम के कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित सुरक्षा और भवन मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत नगर निगम ने बुधवार को पांच संस्थानों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। निगम ने साफ किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम लाइब्रेरी का निरीक्षण कर रही
नगर निगम की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर रही है। जांच के दौरान संस्थानों में फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, आग से बचाव की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा मानक, पर्याप्त वेंटिलेशन, सुरक्षित प्रवेश और निकास मार्ग, विद्यार्थियों की निर्धारित क्षमता के अनुरूप नामांकन, उपलब्ध स्थान और ट्रेड लाइसेंस समेत भवन एवं सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों की जांच की जा रही है।

पांच कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई
इसी अभियान के तहत हरिओम टावर में संचालित पांच कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम ने द पाठशाला, पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन एकेडमी, क्लैट प्रिपरेशन और चौतन्या आईएएस एकेडमी को नियमानुसार सील कर दिया। निगम की कार्रवाई का मुख्य आधार निर्धारित वैधानिक प्रावधानों और भवन उपविधियों का अनुपालन नहीं किया जाना बताया गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था और भवन से जुड़े मानकों में कमियां सामने आई हैं। ऐसे संस्थानों को नियमों के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर सीलिंग समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झारखंड में स्वाइन फ्लू का दायरा बढ़ा: 38 से ज्यादा संक्रमित; रिम्स में 36 सैंपल की जांच में 12 पॉजिटिव
विज्ञापन


नगर निगम ने 18 और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई प्रस्तावित की है। इन संस्थानों की जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान किसी संस्था विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें