फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाया गया युवक, डॉक्टर की जांच में खुला गोलीकांड का राज; जानें मामला

Tue, 20 Oct 2026 02:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर

सार

देवघर के रांगा मोड़ के पास गोली लगने से घायल 27 वर्षीय रोशन कुमार की सदर अस्पताल में मौत हो गई। साथी उसे सड़क हादसे में घायल बताकर अस्पताल लाया था। चिकित्सक की जांच में गोली के निशान मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास सोमवार देर रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय युवक की सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के गोडियारी निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। शुरुआत में युवक को सड़क दुर्घटना में घायल बताकर सदर अस्पताल लाया गया था। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की जांच में उसकी आंख के पास और सिर के पिछले हिस्से में गोली लगने के निशान मिले। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुलेट बाइक से इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया युवक
सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रोशन कुमार को उसका एक साथी बुलेट बाइक से घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा था। बताया गया कि वह बाइक को बाहर खड़ी करने के बजाय अस्पताल के उत्तरी गेट से रैंप के रास्ते सीधे इमरजेंसी वार्ड तक ले गया।

वह बाइक चलाते हुए वार्ड के अंदर आठ नंबर कक्ष के पास स्थित ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर के भीतर इस तरह बाइक ले जाने से वहां मौजूद लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चिकित्सक की जांच में सामने आए गोली लगने के निशान
अस्पताल पहुंचने पर घायल को बाइक से लाने वाले उसके साथी ने स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सक को बताया कि रोशन सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जब उसके शरीर की जांच की, तो आंख के पास और सिर के पिछले हिस्से में गहरे जख्म मिले। ये निशान गोली लगने के प्रतीत हुए। जांच के बाद चिकित्सक ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद बैद्यनाथधाम ओपी को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


बैद्यनाथधाम ओपी और नगर थाना पुलिस जांच में जुटी
गोली लगने की सूचना मिलने के बाद बैद्यनाथधाम ओपी और नगर थाना की पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रोशन कुमार को गोली किसने मारी और वारदात के पीछे क्या कारण था। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें