फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPSC-JSSC: तीन मौजूदा सदस्यों को सीआईडी का समन, सोमवार से पूछताछ की तैयारी; 19 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 10:41 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने आयोग के तीन वर्तमान सदस्यों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनीमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद से सोमवार से पूछताछ शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
झारखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने आयोग के तीन वर्तमान सदस्यों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनीमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को CID के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। तीनों सदस्यों से सोमवार से पूछताछ शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


सीआईडी जुटाएगी सभी पहलुओं की जानकारी
सीआईडी की टीम पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित भर्ती अनियमितताओं में इन सदस्यों की कोई भूमिका रही है या नहीं। साथ ही, जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े निर्णयों और अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाएगी।

आयोग के पूर्व अध्यक्ष से एक हफ्ते तक चली थी पूछताछ
जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सीआईडी की जांच पहले से जारी है। इससे पहले जांच एजेंसी ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के आवास और कार्यालय पर तलाशी ली थी। कार्रवाई के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीआईडी अधिकारियों ने उनसे करीब एक सप्ताह तक पूछताछ की थी। जांच के दौरान सीआईडी अब तक इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी कथित अनियमितताओं की पूरी कड़ी का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका निर्धारित करने में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  JPSC-JSSC: पहली वार्ता बेनतीजा, आज फिर सरकार के सामने मांगें रखेगा छात्र प्रतिनिधिमंडल; क्या निकलेगा समाधान?
विज्ञापन


छात्र संगठन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे
सीआईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए गए तीनों जेपीएससी सदस्यों की नियुक्ति 2 सितंबर 2021 को हुई थी। इससे पहले अगस्त 2021 में झारखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। जेपीएससी मामले को लेकर राज्यभर में छात्रों का आंदोलन भी जारी है। छात्र संगठन प्रभावित परीक्षाओं को रद्द करने, पूरे मामले की व्यापक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।मामला झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भी लगातार गरमा रहा है। विपक्षी दल सदन में JPSC प्रकरण को लेकर हंगामा कर रहे हैं। शुक्रवार को छात्रों ने विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया। ऐसे में तीन वर्तमान सदस्यों को सीआईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने को जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें