फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: रामगढ़ में वारदात से पहले ही साजिश का पर्दाफाश, राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 04:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी
विज्ञापन

रामगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात अपराधियों की गिरफ्तारी से एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। फायरिंग की योजना को समय रहते नाकाम कर पुलिस ने इलाके में बढ़ रहे संगठित अपराध पर बड़ा वार किया है।

विज्ञापन


रामगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक कार, एक लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तुषार सिंह, मिथुन कुमार और अमन अंसारी शामिल हैं। तलाशी के दौरान तुषार के पास से एक लोडेड देसी रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर हुई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि वे इस घटना को दोहराने की योजना बना रहे थे। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार अन्य अपराधियों कुणाल सिंह उर्फ शिवम, बादल सिंह उर्फ कुणाल, सुमित पांडे और सनी बेदिया को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jharkhand News: धनबाद में गैस लीक से तीन की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा, मचा हड़कंप

एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 29 मार्च को MGCPL ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर हुई फायरिंग के पीछे इसी गैंग का हाथ था। कंपनी द्वारा लेवी नहीं देने के कारण गैंग एक और फायरिंग की योजना बना रहा था। 

खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने पतरातू क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया, इस दौरान एक संदिग्ध कार और बाइक को रोकने की कोशिश की गई। जिसमें बाइक सवार फरार हो गए, जबकि कार चालक नियंत्रण खो बैठा और निर्माण कार्य में लगे लोहे के गार्डर से टकरा गया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी मिथुन कुमार ने होली से एक दिन पहले कुज्जू थाना क्षेत्र में कोयला व्यवसायी रवि शर्मा के घर पर हुई फायरिंग की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार ने कहा कि जिले में संगठित अपराध और रंगदारी मांगने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें