फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Thu, 30 Jul 2026 04:40 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में आयकर विभाग ने गुरुवार को रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई रांची के साथ बिहार के बेगूसराय में भी की गई। आयकर विभाग की टीम कंपनी के वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामकृपाल कॉन्ट्रेक्शन में आयकर टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में गुरुवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से कंपनी और कारोबारी जगत में हलचल मच गई। आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के दफ्तरों और अन्य परिसरों में पहुंचकर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल टीम रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।

रांची के साथ बेगूसराय में भी छापेमारी

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रही। बिहार के बेगूसराय में भी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। विभाग की टीम दोनों राज्यों में कंपनी के दस्तावेजों और वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही है।

कई राज्यों में फैला है कंपनी का कारोबार

रामकृपाल कंस्ट्रक्शन का कारोबार झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। कंपनी सरकारी स्तर पर संचालित होने वाली कई बड़ी परियोजनाओं में काम करती है। ऐसे में आयकर विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम कंपनी के वित्तीय लेन-देन, खातों और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान या विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

पिछले साल भी कंपनी का नाम आया था चर्चा में

गौरतलब है कि पिछले वर्ष केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की थी। उस दौरान कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया था हालांकि, फिलहाल आयकर विभाग की मौजूदा कार्रवाई का उस पुराने मामले से कोई संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें