फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, महेश शरदचंद्र सोनक ने लोकभवन में ली शपथ

Fri, 09 Jan 2026 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। महेश शरदचंद्र सोनक ने रांची में आयोजित गरिमामय समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत न्यायपालिका, प्रशासन और विधि जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
महेश शरदचंद्र सोनक लोकभावन में शपथ लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित लोक भवन में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। समारोह संवैधानिक परंपराओं और मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हुआ, जिसमें न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायिक पारदर्शिता, समयबद्ध न्याय और आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें- Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे सरावगी, शराबबंदी व कानून-व्यवस्था पर जानें क्या बोले?

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं दीपिका पांडे सिंह, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो भी समारोह में उपस्थित रहे। इसके अलावा झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, उच्च न्यायालय के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

न्यायिक क्षेत्र में महेश शरदचंद्र सोनक को एक अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील न्यायाधीश के रूप में जाना जाता है। उनके मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालने से झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विधि जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से राज्य की न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ और भरोसेमंद बनेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें