फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: खूंटी सदर अस्पताल में एलपीजी संकट, मरीजों के भोजन पर पड़ा असर

Fri, 20 Mar 2026 09:46 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: खूंटी सदर अस्पताल में एलपीजी की कमी से रसोई में खाना लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर बनाना पड़ा, जिससे मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों, को समय पर भोजन नहीं मिल पाया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह समस्या केवल दो दिन की थी और अब गैस आपूर्ति बहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
खूंटी सदर अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में एलपीजी की स्थिति भले ही अब सामान्य हो रही हो, लेकिन इससे सटे खूंटी जिले में हाल ही में गैस की किल्लत ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी। खासकर खूंटी सदर अस्पताल में इसका सीधा असर मरीजों के भोजन पर देखने को मिला।

विज्ञापन


लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर बन रहा खाना
अस्पताल के किचन में एलपीजी गैस की कमी के कारण मरीजों के लिए खाना लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर बनाना पड़ा। इससे न सिर्फ खाना बनाने में अधिक समय लगा, बल्कि धुएं के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी एमसीएच वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को हुई, जिन्हें समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा था।

समय पर नहीं हो सका समाधान
अस्पताल के रसोई कर्मियों के अनुसार, उन्होंने पहले ही प्रबंधन को गैस की कमी की सूचना दे दी थी, लेकिन समय पर समाधान नहीं हो सका। मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ा, जिससे कार्य में देरी और कठिनाई दोनों बढ़ गई।
विज्ञापन


गैस के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा
स्थानीय लोगों ने भी एलपीजी की किल्लत को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि गैस के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिसके चलते आम लोग भी अब लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। इस समस्या का असर अब जरूरी सेवाओं, खासकर स्वास्थ्य व्यवस्था, पर भी दिखने लगा है।

ये भी पढ़ें: चतरा में वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


स्थिति अब सामान्य 
हालांकि, अस्पताल के उपाधीक्षक आनंद उरांव ने बताया कि यह समस्या केवल दो दिनों तक रही और अब स्थिति सामान्य हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं, अस्पताल की व्यवस्थापक ललिता देवी ने भी कहा कि गैस आपूर्ति बहाल हो चुकी है और अब मरीजों के लिए नियमित रूप से एलपीजी पर ही भोजन तैयार किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने आपूर्ति व्यवस्था की खामियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें