फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लातेहार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की बड़ी कार्रवाई, उग्रवादी व मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 09:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

Jharkhand: लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य मनाजूल अंसारी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे मामले में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ससुराल में छिपकर रह रहा था उग्रवादी 
पहले मामले में गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मनाजूल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, पिता रजाक अंसारी, निवासी मक्का जोबांग, लोहरदगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मनाजूल अंसारी अपने ससुराल नावागढ़ में छिपकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य रहा है मनाजूल 
थाना प्रभारी ने बताया कि मनाजूल अंसारी जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य रहा है और उसके खिलाफ लातेहार तथा टंडवा थाने में कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लातेहार थाना कांड संख्या में फरार अभियुक्त भी था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


13 पुड़ियों में ब्राउन शुगर बरामद
दूसरे मामले में लातेहार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विशाल पासवान, पिता संतोष पासवान, निवासी बहेराटांड़, लातेहार को गिरफ्तार किया। उसके पास से अलग-अलग कागज में रखी गई 13 पुड़ियों में लगभग 4.76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ रांची में प्री-लिमिनरी इंक्वायरी दर्ज, ‘नो मर्सी’ वीडियो से जुड़ा है मामला
विज्ञापन


साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी
थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीबी से प्राप्त शिकायत के आधार पर मानस पोर्टल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली थी। इसके बाद अंचलाधिकारी नंदकुमार राम को सूचित कर छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में उसने विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर बेचने की बात स्वीकार की। छापेमारी दल में पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी एवं जवान शामिल थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें