फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जेयूटी के 62 विद्यार्थियों का माइक्रॉन में चयन, मिला आकर्षक पैकेज

Mon, 26 Oct 2026 07:32 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के 62 विद्यार्थियों का गुजरात की कंपनी माइक्रॉन ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चयन किया है। 9 और 10 अक्तूबर को आयोजित इस प्रक्रिया में 48 डिप्लोमा इंजीनियरिंग और 14 बीटेक विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना गया।
विज्ञापन
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रॉन ने हाल ही में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के 62 विद्यार्थियों का चयन किया है। संस्थान के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों के इन विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा आकर्षक वार्षिक वेतन पैकेज के साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयन के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 9 और 10 अक्तूबर  को किया गया था।
विज्ञापन


चयन और वेतन पैकेज की स्थिति

इस कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में वर्ष 2026 में अपनी पढ़ाई पूरी कर उत्तीर्ण होने वाले कुल 62 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची में 48 डिप्लोमा इंजीनियरिंग और 14 बीटेक के विद्यार्थी शामिल हैं। जेयूटी के कुलपति प्रो. डीके सिंह के अनुसार बीटेक के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 5.50 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा। वहीं डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष 3.72 लाख रुपये का पैकेज निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, दोनों ही श्रेणियों के विद्यार्थियों को कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में ही उखड़ने और धंसने लगी 636 करोड़ की सड़क, ठेकेदारों-इंजीनियरों को नोटिस
विज्ञापन


मिलने वाली सुविधाएं और कुलपति का संदेश
कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को कार्यस्थल पर कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इनमें विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क परिवहन सेवा, प्रतिदिन का मुफ्त नाश्ता और भोजन शामिल है। इसके साथ ही, विद्यार्थियों के पूरे परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पांच लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ से लड़ेंगी चुनाव… पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा दावा

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. डीके सिंह ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुलपति ने विद्यार्थियों से अपने तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और कार्यकुशलता के बल पर संस्थान तथा झारखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें