झारखंड को इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की मेजबानी का मौका मिला है, जहां 9 अक्तूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छे दिन आने वाले हैं। वे अपने चहेते खिलाड़ियों का जल्द ही दीदार कर पाएंगे। दरअसल, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को इंटरनेशन क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इसमें दो बड़े मुकाबले होंगे। इस आयोजन से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
जेएससीए अध्यक्ष जी कुमार ने बताया कि झारखंड को दो इंटरनेशन क्रिकेट मैचों की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। इसमें 9 अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेल जाएगा। लंबे समय के बाद जेएससीए स्टेडियम में इंटरनेशल मैच का आयोजन होने जा रहा है। पिछले दिनों भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच खेला गया था,जिसमें भारत ने जीत हसील की।
उन्होंने कहा कि स्टेडियम में एक बार फिर दर्शकों की भारी भीड़ होगी। टीमों का जोरदार समर्थन और मैदान पर हाई-वोल्टेज क्रिकेट का नजारा देखने को मिल सकता है। रांची में होने वाला यह मैच युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के बीच पहले से ही उत्साह का विषय बन गया है। इसके अलावा, 19 फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भी रांची में आयोजित किया जाएगा। यह मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट हमेशा से कड़ी टक्कर और रोमांच से भरा रहा है, ऐसे में इस मैच को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे प्रारूप के इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रणनीति, धैर्य और कौशल की असली परीक्षा होगी।