फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एसआईआर के विरोध में रांची में झामुमो का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Thu, 01 Oct 2026 05:08 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में झामुमो ने SIR के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों का हवाला देते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने पर सवाल उठाए और प्रक्रिया रोकने की मांग की।

 

विज्ञापन
SIR के खिलाफ प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन के आह्वान के तहत आयोजित प्रदर्शन में रांची, खूंटी, रामगढ़ और लोहरदगा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता लोकभवन के समक्ष जुटे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर SIR प्रक्रिया को बंद करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन


झामुमो नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर पद के दुरुपयोग और एकतरफा निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। नेताओं ने मीडिया रिपोर्टों और कथित आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को लेकर दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कई बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए SIR के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। झामुमो नेताओं ने इसे मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की। रांची जिला समिति, रांची महानगर समिति, खूंटी, लोहरदगा और रामगढ़ जिला समितियों के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की मांग की। प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, सांसद महुआ माजी, विधायक विकास मुंडा, अमित महतो, सुदीप गुड़िया, रामसूर्या मुंडा, केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, हेमलाल मेहता और संजू माथुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें