फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: एसआईआर को लेकर गिरिडीह में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

Sun, 14 Jun 2026 10:41 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ गिरिडीह

सार

गिरिडीह में झामुमो द्वारा आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने और फर्जी मतदाताओं को सूची से दूर रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह झामुमो विधायक कल्पना सोरेन सभा को संबोधित करती हुईं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन सभागार में बीएलए-दो प्रशिक्षण शिविर सह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के प्रखंडों से बड़ी संख्या में बीएलए-दो, बूथ कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और एक भी फर्जी मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि विवाह के कारण महिलाओं का निवास और पहचान संबंधी दस्तावेज बदलते रहते हैं। ऐसे में बूथ कमेटियां अभी से आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित कराने में जुट जाएं, ताकि किसी महिला मतदाता को परेशानी न हो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा:  प्रदेश में 24 घंटे में सात लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच की गई ये अपील

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एसआईआर के इस अभियान में बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो संगठन अपनी मजबूत जमीनी पकड़ के बल पर इस चुनौती का भी सफलतापूर्वक सामना करेगा।

'पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर'
झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर है। बूथ कमेटियों से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक हर स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है, ताकि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो सके।

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह झामुमो विधायक कल्पना सोरेन झामुमो के पदाधिकारियों के साथ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें