फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: राज्यसभा की दोनों सीटों पर JMM का दावा, एक पर सीता तो दूसरे पर अंजनी को बना सकती है प्रत्याशी

Sat, 07 Mar 2026 06:53 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

 Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दोनों सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है और अंजनी सोरेन तथा सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा चल रही है। वहीं कांग्रेस भी एक सीट पर अपना दावा जता रही है, जिससे महागठबंधन के भीतर खींचतान बढ़ती दिख रही है। भाजपा भी राजनीतिक समीकरण साधने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पैतृक गांव नेमरा में सोरेन परिवार,सीएम हेमंत सोरेन,कल्पना सोरेन,सीता सोरेन और उसकी दोनों बेटिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की दो सीटों पर होने वाले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दोनों सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। हालांकि राज्य में महागठबंधन की सरकार है, जिसमें कांग्रेस और राजद भी शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद झामुमो दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पिछली बार भी सोरेन ने कांग्रेस को दिया था झटका
पिछली बार भी गठबंधन के बावजूद झामुमो ने कांग्रेस को झटका देते हुए अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था और इस बार भी लगभग वैसी ही स्थिति बनती नजर आ रही है।

परिवार के सदस्यों को उम्मीदवार बना सकते हैं हेमंत 
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि झामुमो एक सीट पर पार्टी सुप्रीमो रहे शिबू सोरेन की पुत्री अंजनी सोरेन को राज्यसभा भेज सकती है। वहीं दूसरी सीट पर पार्टी पूर्व मंत्री स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी और वर्तमान में भाजपा की नेत्री सीता सोरेन को प्रत्याशी बना सकती है। हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व के दौरान सीता सोरेन अपनी दोनों बेटियों के साथ पूरे सोरेन परिवार के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


मई–जून में संभावित है राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा चुनाव मई–जून में संभावित है, लेकिन अभी से राजनीतिक दलों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने भी एक सीट पर कांग्रेस का दावा जताया है। वहीं झामुमो का कहना है कि अगर झामुमो मजबूत होगा तो महागठबंधन भी मजबूत रहेगा।

इरफान अंसारी ने अपने पिता के लिए मांगी सीट
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने अपने पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पार्टी को फुरकान अंसारी के योगदान का सम्मान करना चाहिए।

शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हो रही एक सीट
गौरतलब है कि शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है, जबकि भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में दोनों सीटों को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ती दिख रही है।

ये भी पढ़ें: झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन


सीट जीतने के लिए भाजपा के पास संख्या बल नहीं
वहीं भाजपा में भी इस चुनाव को लेकर हलचल है। फिलहाल भाजपा के पास अपने दम पर एक सीट जीतने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं, लेकिन पार्टी के भीतर जोड़तोड़ की रणनीति पर काम चल रहा है। यह तभी संभव होगा जब इंडिया गठबंधन के कुछ विधायक भाजपा का साथ दें। झारखंड में पहले भी राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगते रहे हैं, इसलिए इस बार भी राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजर टिकी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें