फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बच्चा चोर होने के शक में युवक की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार; पीट-पीटकर मार डाला था

Wed, 14 Oct 2026 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में राम कच्छप लोहरा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बच्चा चोर होने के संदेह में उसकी पिटाई की गई थी। आरोपितों की निशानदेही पर डंडा और कंबल बरामद हुए।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली गांव स्थित करमकोचा जंगल में राम कच्छप लोहरा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और मृतक का कंबल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


बच्चा चोर होने के संदेह में की हत्या
पुलिस ने इस मामले में दुल्ली गांव के करमकोचा टोला निवासी 26 वर्षीय जीतवाहन उरांव और मंडल मुंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बच्चा चोर होने के संदेह में राम कच्छप लोहरा की हत्या करने की बात कबूल की है। मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि आरोपितों को राम कच्छप लोहरा के बच्चा चोर होने का संदेह था। इसी शक में उन्होंने डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पहचान छिपाने के लिए जंगल में फेंका शव
गत चार अगस्त को करमकोचा जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। बाद में मांडर थाना क्षेत्र के बांसजाड़ी निवासी लक्ष्मी देवी ने शव की पहचान अपने पुत्र राम कच्छप लोहरा के रूप में की थी। इसके बाद मैक्लुस्कीगंज थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि हत्या के बाद मृतक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उन्होंने शव को दुल्ली गांव के करमकोचा जंगल में फेंक दिया था। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और मृतक का कंबल बरामद कर लिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इसमें खलारी और मैक्लुस्कीगंज थानों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। विशेष दल ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें