फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: शादी से इन्कार पर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवती, थाने पहुंचा मामला

Tue, 06 Oct 2026 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चतरा के चारु गांव में प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार करने पर युवती उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई। युवती का दावा है कि दोनों के बीच दो वर्षों से प्रेम संबंध है। पुलिस दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास कर रही है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु गांव में प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार करने से नाराज एक युवती उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई। युवती का कहना है कि पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध है और शादी की बात भी तय हो चुकी थी। हालांकि, हाल में प्रेमी के परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी करने लगे।

इसकी जानकारी मिलने पर युवती सोमवार शाम प्रेमी के घर पहुंची और शादी की मांग को लेकर दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई। युवती के इस रुख के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई।

मामले की सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग हैं। थाने में दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। पंचायत के माध्यम से भी आपसी सहमति से मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेमी के घर के बाहर युवती के धरने पर बैठने की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें