फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जंगल में मिली महिला की सिर कटी लाश, 100 मीटर दूर बोरे में मिला सिर; हिरासत में बॉयफ्रेंड

Sat, 12 Sep 2026 09:22 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धनबाद के खेरबाड़ी इलाके के जंगल में शुक्रवार को महिला की सिर कटी लाश मिली। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खेत के पास प्लास्टिक के बोरे में उसका कटा सिर बरामद हुआ। मृतका की पहचान गिरिडीह निवासी पूनम कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव खेरबाड़ी इलाके के जंगल में मिला। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर ढांगी गांव में खेत के पास एक प्लास्टिक के बोरे से महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। पुलिस ने शव की पहचान पड़ोसी जिले गिरिडीह की रहने वाली पूनम कुमारी के रूप में की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


शव के पास लाल कपड़े के टुकड़े और अगरबत्ती मिली
बालीापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के अनुसार, महिला के शव के पास लाल कपड़े के कुछ टुकड़े और अगरबत्ती भी मिली है। वहीं, बरामद सिर पर खून लगा हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  झारखंड: 13 सितंबर को CDS और NDA की होगी परीक्षा, रांची के 21 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में बॉयफ्रेंड
पुलिस ने मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड को गिरिडीह से हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें