फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पीएलएफआई के नाम पर व्यवसायियों से मांग रहे थे लेवी, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2026 08:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में पीएलएफआई के नाम पर व्यवसायियों से लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा, कारतूस, तीन नक्सली पर्चे, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम पर व्यवसायियों से लेवी मांगने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के तीन पर्चे, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


दो थाना क्षेत्रों में पर्चा फेंककर मांगी लेवी
पुलिस के अनुसार 13 नवंबर को खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमड़ा मोड़ के पास आवासीय विद्यालय में अपराधियों ने पीएलएफआई का पर्चा फेंका था। इसके बाद 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान भी अपराधियों ने पर्चा फेंककर व्यवसायियों से लेवी की मांग की थी। इन दोनों घटनाओं के बाद तपकरा, रनिया और आनंदपुर थाने की पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार संयुक्त छापेमारी अभियान चला रही थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने की घेराबंदी
इसी क्रम में, 21 नवंबर को खूंटी के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर जयपुर-कैलौ की ओर से रनिया की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम ने रास्ते में घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को धर दबोचा। उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस तथा पर्चे बरामद किए गए।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने अपराध किया स्वीकार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खूंटी के कैलौ गांव निवासी 24 वर्षीय संजू मांझी और 24 वर्षीय अंकुश बागे उर्फ दोन्दो के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए तपकरा और आनंदपुर थाना कांड में शामिल रहने की बात मानी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है, वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें