फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: टाटा स्टील ने पीएंडएम मॉल का पिछला गेट किया सील, नक्शा विचलन पर कार्रवाई; जमीन की मापी शुरू

Sat, 10 Oct 2026 07:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल का पिछला गेट टाटा स्टील ने नक्शा विचलन के मामले में सील कर दिया। जमीन की मापी भी शुरू की गई। कंपनी ने मॉल प्रबंधन को 2.23 करोड़ रुपये के बकाये का नोटिस दिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्शा विचलन के मामले में टाटा स्टील ने बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मॉल परिसर में पहुंचकर जमीन की मापी शुरू की। जांच के दौरान अधिकारियों ने मॉल के पिछले गेट को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यह गेट निक्को पार्क की ओर खुलता है, जबकि स्वीकृत नक्शे में इसका प्रावधान नहीं था।

जमीन की मापी के दौरान कार्रवाई

विज्ञापन

शुक्रवार को टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों की टीम ने मॉल परिसर में जमीन की लंबाई, चौड़ाई और कुल क्षेत्रफल की जांच शुरू की। इसी दौरान मॉल के पिछले गेट को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, नक्शे में इस गेट का प्रावधान नहीं था।

बकाया भुगतान के लिए नोटिस
टाटा स्टील ने बकाया राशि के भुगतान को लेकर मॉल प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया है। टाटा स्टील के चीफ लैंड मैनेजमेंट आनंद कुमार की ओर से 1 अक्टूबर को जारी पत्र में पीएंडएम हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को 2 करोड़ 23 लाख 86 हजार रुपये के बकाये का भुगतान करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।

लीज रेंट और रोड सेस का बकाया

विज्ञापन

यह राशि वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2014-15 तक के लीज रेंट और लागू 25 प्रतिशत रोड सेस के मद में बकाया है। कंपनी की ओर से इससे पहले भी भुगतान को लेकर पत्राचार किया गया था। टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल अन्य लागू सेस की मांग नहीं की गई है। यह सेस लीज रेंट का 120 प्रतिशत है। इस संबंध में मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें