फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Protest: भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को मिला राहुल का साथ, प्रतिनिधिमंडल ने अभ्यर्थियों से की मुलाकात

Wed, 05 Aug 2026 02:32 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में चल रहे छात्रों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को समर्थन देने राहुल गांधी का प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया। छात्र भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, सीबीआई जांच और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से राहुल गांधी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन को राज्य ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से भी समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित धरना स्थल पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश यूथ कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रों के संघर्ष के साथ खड़े हैं राहुल गांधी
प्रतिनिधिमंडल ने अनशनरत छात्रों से उनकी समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज से पूरी तरह अवगत हैं और उनके संघर्ष के साथ खड़े हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि बुधवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है, जिसमें छात्रों की सभी मांगों के साथ राहुल गांधी का संदेश भी मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की समस्याओं को सरकार के समक्ष गंभीरता से रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार छात्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करेगी। उन्होंने छात्रों से संयम बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की।

ये भी पढ़ें-  रांची: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने किया जल ग्रहण, पहले सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर की बातचीत
विज्ञापन


वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने कहा कि कई दिनों से उनका आंदोलन जारी है और अब राहुल गांधी द्वारा प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने से उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है। छात्रों ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होगी। हालांकि, इसका आकलन सरकार के अगले कदम से ही होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आंदोलनरत छात्र जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें