फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: स्टेट बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय कुमार चतुर्वेदी चुने गए; रिंकू भकत बने उपाध्यक्ष

Thu, 05 Nov 2026 01:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची

सार

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में अभय कुमार चतुर्वेदी नए अध्यक्ष चुने गए हैं। रिंकू भकत को उपाध्यक्ष और प्रशांत कुमार सिंह को बार काउंसिल ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
झारखंड स्टेट बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड स्टेट बार काउंसिल को नया अध्यक्ष मिल गया है। चुनाव में अभय कुमार चतुर्वेदी को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि पद पर प्रशांत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने आधिकारिक तौर पर तीनों पदों के नतीजों का एलान किया।

25 सदस्यों और महाधिवक्ता ने किया मतदान

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में काउंसिल के 25 सदस्यों के साथ राज्य के महाधिवक्ता रोहित राय ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव से पहले वरीय अधिवक्ता राजेंद्र कृष्ण बार काउंसिल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब अभय कुमार चतुर्वेदी नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

प्रशांत कुमार सिंह लगातार दूसरी बार बने बीसीआई प्रतिनिधि

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि पद पर प्रशांत कुमार सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वह पिछले कार्यकाल में भी इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस बार के चुनाव में उन्हें सभी प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे अधिक मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें