फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची में महिलाओं के चेंजिंग रूम में वीडियो बनाने का आरोप, शूटिंग क्लब का ट्रेनर गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 04:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में महिलाओं के चेंजिंग रूम में कथित तौर पर वीडियो बनाने के आरोप में शूटिंग क्लब के ट्रेनर सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। चेंजिंग रूम के पास मोबाइल मिलने के बाद मामला सामने आया। पुलिस को फोन में रिकॉर्डेड वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में महिलाओं के चेंजिंग रूम में कथित तौर पर वीडियो बनाने के आरोप में एक राइफल शूटिंग क्लब के ट्रेनर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मामला रविवार शाम सामने आया, जब महिला प्रशिक्षकों को चेंजिंग रूम के पास एक मोबाइल फोन मिला। इसके बाद पीड़ित महिलाओं के माता-पिता और अभिभावकों ने हंगामा किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में ट्रेनर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि हमने आरोपी ट्रेनर को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उसकी पहचान चतरा जिले के निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच के दौरान उसमें कुछ रिकॉर्ड किए गए वीडियो पाए हैं। मोबाइल फोन को आगे जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें