फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने बारूद बिछाकर हमला किया: झारखंड में IED धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल; इलाके में अलर्ट

Thu, 16 Apr 2026 01:15 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के आईईडी हमले में कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर सहित पांच जवान घायल हो गए। यह हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है
विज्ञापन
सारंडा में IED ब्लास्ट में घायल जवानों को अस्पताल ले जाते हुए अन्य सहयोगी जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बड़ा हमला हुआ है। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य चार जवान मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हैं।

गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि यह हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: एनएच 27 पर ट्रक से टक्कर के बाद पलटी बस, बीस से अधिक यात्री घायल; आठ की हालत गंभीर इलाज जारी

इलाके में सघन अभियान चलाया जारी

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और इलाके में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें