फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: गोड्डा में 40 फीट नीचे गिरा ट्रक, कोयले के रैक से टकराया; चालक समेत दो घायल

Mon, 23 Feb 2026 02:12 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा/रांची

सार

गोड्डा के लालमटिया में महागामा-ललमटिया मार्ग पर ट्रक रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे एनटीपीसी के एनजीआर ट्रैक पर गिरा और कोयला रैक से टकरा गया। हादसे में चालक लालू कुमार व मनीष कुमार घायल हुए हैं।

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गोड्डा में सोमवार रात में एक बड़ा हादसा हो गया। महागामा-ललमटिया मार्ग पर एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और कोयले के रैक से जा टकराया। इस घटना में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। एनटीपीसी के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार, घटना गोड्डा के लालमटिया में रात करीब साढ़े 3 बजे हुई। सुबह 6 बजे एनटीपीसी बचाव दल को सूचना मिली थी। ट्रक (जेएच12एस 7078) सड़क से करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और वहां से गुजर रहे कोयले के रैक से टकरा गया। 

विज्ञापन


ट्रक नीचे गिरते हुए पलट गया और कोयले की रैक से टकराने के कारण उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण यह रेलखंड कई घंटों तक बाधित रहा। हादसे में चालक ट्रेन की बोगी के नीचे जा फंसे, जबकि सहयोगी वाहन के केबिन में ही दबा रह गया। घायलों की पहचान ड्राइवर लालू कुमार और सहकर्मी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष हादसे के तीन घंटे तक फंसा रहा।

पढ़ें: झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 9 बजे तक 12% मतदान, 48 यूएलबी में शांतिपूर्ण वोटिंग; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की टीम भी हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। बचाव दल ने जैसे-तैसे घायल मनीष को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनटीपीसी बचाव दल के प्रमुख शुभाशीष बनर्जी ने उन्हें निकालने के अभियान का नेतृत्व किया। शुभाशीष बनर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "घटना के बारे में हमें सीनियर कमांड से जानकारी मिली है। जैसे ही हमें जानकारी मिली, हम तुरंत निकल पड़े और घटना वाली जगह पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एक व्यक्ति को निकाला जा चुका है। एक चालक पहले ही निकल चुका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें