फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में अफवाह साबित हुई ईमेल

Fri, 06 Feb 2026 04:14 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट को बम विस्फोट की धमकी वाला ईमेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी अफवाह साबित हुई, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
रांची सिविल कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम विस्फोट की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिससे कोर्ट परिसर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। यह धमकी रांची सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

विज्ञापन

 
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने की सघन तलाशी
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम कोर्ट परिसर में पहुंची और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि ईमेल को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तलाशी के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पढ़ें- Jharkhand News: रांची नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ने दिखाई नई दिशा, 242 महिला प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

 
जांच के बाद अफवाह निकली धमकी
बम निरोधक दस्ते के सदस्य गणेश पान ने बताया कि कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बम विस्फोट की धमकी महज एक अफवाह थी।
विज्ञापन

 
सुरक्षा व्यवस्था की गई और कड़ी
हालांकि धमकी झूठी साबित हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें